लेखक/साहित्यकारसाहित्य हलचल साहित्यकार सम्मान स्पंदन सम्मान एवं साहित्य समर्था अखिल भारतीय डॉ कुमुद टिक्कू कहानी सम्मान by teenasharma April 17, 2023 written by teenasharma April 17, 2023 साहित्यकार सम्मान बुकर पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार गीतांजलि श्री को ‘स्पंदन शिखर सम्मान’ व ‘विशिष्ट साहित्यकार सम्मान‘ जयपुर के नंद भारद्वाज को दिया गया। ‘कहानी का कोना’ की ‘साहित्य हलचल’ में पढ़िए— ———– नंद भारद्वाज गीतांजलि श्री स्पंदन महिला साहित्यिक एवं शैक्षणिक संस्थान तथा साहित्य समर्था साहित्यिक पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में स्पंदन सम्मान एवं साहित्य समर्था अखिल भारतीय डॉ कुमुद टिक्कू कहानी प्रतियोगिता एवं शिक्षाविद पृथ्वीनाथ भान साहित्य सम्मान, उपन्यास विधा के साहित्यकारों के अलंकरण समारोह जयपुर में आयोजित किया गया। समारोह में बुकर पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार गीतांजलि श्री को ‘स्पंदन शिखर सम्मान’ व ‘विशिष्ट साहित्यकार सम्मान‘ जयपुर के नंद भारद्वाज को दिया गया। समर्था संपादक नीलिमा टिक्कू समर्था की संपादक नीलिमा टिक्कू ने बताया कि हर साल देशभर के साहित्यकारों को सम्मानित किया जा रहा हैं। समारोह में एक से बढ़कर एक उपन्यास व कहानियां पुरस्कृत हो रही हैं। कहानियों के चयन के लिए अलग से एक निर्णायक मंडल हैं जो बेहद ही संजीदगी व तसल्ली के साथ एक—एक रचना को पढ़कर चयन करते हैं। हर बार रचनाकारों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। समय के साथ—साथ समारोह अपना विस्तार ले रहा हैं। मुझे खुशी है कि इस समारोह के माध्यम से देश के कोने—कोने से लेखक जुट रहे हैं। पंकज सुबीर साहित्य समर्था की ओर से आयोजित, ”अखिल भारतीय शिक्षाविद पृथ्वीनाथ भान साहित्य सम्मान, उपन्यास विधा ” में देश के सात साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। जिनमें सीहोर मध्यप्रदेश के पंकज सुबीर का उपन्यास जिन्हें ‘जुर्म में इश्क़ पे नाज़ है’, जोधपुर के डॉ. फ़तेह सिंह भाटी के उपन्यास ‘उमादे’,दिल्ली से गीताश्री के उपन्यास ‘अम्ब पाली’,मुंबई से बिभा रानी के उपन्यास ‘कांदुर कढ़ाही’, बिभा रानी जयपुर से राजेन्द्र मोहन शर्मा के उपन्यास ‘महात्मा विदुर’, रमेश खत्री के उपन्यास ‘यह रास्ता कहीं नहीं जाता’ व जयपुर के सुनील प्रसाद शर्मा के उपन्यास ‘लॉकडाउन रोज़नामचा’ को सम्मानित किया गया व पुरस्कार स्वरुप सभी को 11 हज़ार रुपए की राशि प्रदान की गईं। रमेश खत्री इसके साथ ही कहानी प्रतियोगिता में देशभर के 51 से अधिक कहानीकारों को पुरस्कृत किया गया। जिनमें प्रथम पुरस्कार डॉ.इंदु गुप्ता फ़रीदाबाद, विशिष्ट कहानी पुरस्कार उजला लोहिया, द्वितीय पुरस्कार सरोजिनी नौटियाल देहरादून और डॉ. रजनी गुप्त लखनऊ को दिए गए। तृतीय पुरस्कार प्रत्येक डॉ.मोनिका शर्मा मुंबई और कविता मुखर जयपुर को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 44 श्रेष्ठ और सात स्तरीय कहानियां भी पुरस्कृत हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गीतांजलि श्री रही। विशिष्ट अतिथि के रुप में नन्द भारद्वाज, फ़ारूक़ आफ़रीदी, डॉ. नरेन्द्र शर्मा ‘कुसुम’ व प्रो. सुदेश बत्रा मौजूद थी। अध्यक्षता प्रो. पवन सुराणा ने की। संचालन डॉ. सुशीला शील और डॉ. संगीता सक्सेना ने किया। गीता श्री इस अवसर पर ‘साहित्य समर्था’ पत्रिका के डॉ. उर्मिला शिरीष पर आधारित विशेषांक का लोकार्पण किया गया। साथ ही पुरस्कृत कहानियों के दो संग्रहों के आवरण पृष्ठ का भी लोकार्पण किया। अन्य रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें— मिलकर काम करें ‘लेखक—प्रकाशक’ बाहुबली अकादमी देगी बकाया पुरस्कार जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 ———————————————————————————————— देखिए कुछ अन्य तस्वीरें— स्नेहिल मित्र यादगार तस्वीर गीताजंलि श्री के साथ बिभा रानी के साथ रेनू शब्दमुखर दी नीलिमा टिक्कू दी के साथ सुनीता दी व शशी आंटी सुनीता बिश्नोलिया शिवानी जयपुर डॉ.बजरंग सोनी गीतांजलि श्रीबुकर पुरस्कार गीतांजलि श्रीविभा रानीसाहित्य हलचलस्पंदन शिखर सम्मानहिन्दी साहित्य जगत 7 comments 2 FacebookTwitterPinterestEmail teenasharma previous post अपनत्व next post खुद के लिए जीना Related Posts ऑटिज़्म जागरुकता पर चर्चा April 20, 2023 अपनत्व April 12, 2023 लघुकथा—सौंदर्य February 11, 2023 सन्दूक January 25, 2023 अकादमी देगी बकाया पुरस्कार January 23, 2023 लौटा बचपन मारा सितोलिया January 23, 2023 एक शाम January 20, 2023 शाहरुख मुसलमान इसलिए विरोध January 19, 2023 जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 January 18, 2023 ह से हिंदी January 18, 2023 7 comments shivani April 17, 2023 - 9:21 am शानदार कार्यक्रम की शानदार रिपोर्ट और तस्वीरें। Reply teenasharma April 18, 2023 - 3:34 am बहुत—बहुत धन्यवाद Reply Sunita Bishnolia April 17, 2023 - 11:16 am शानदार कार्यक्रम और बहुत ही सुंदर रिपोर्ट Reply teenasharma April 18, 2023 - 3:34 am बहुत—बहुत धन्यवाद Reply shailendra sharma April 18, 2023 - 4:41 am साहित्य के लिए आप बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं बधाई आपको Reply teenasharma April 21, 2023 - 4:46 am बहुत—बहुत धन्यवाद Reply ऑटिज़्म जागरूकता पर चर्चा - Kahani ka kona April 20, 2023 - 9:20 am […] जागरूकता पर चर्चा खुद के लिए जीना साहित्यकार सम्मान अपनत्व दीपिका पादुकोण-पुस्तक […] Reply Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.