ऑटिज़्म जागरुकता पर चर्चा

अभिव्यक्ति कार्यक्रम

by teenasharma
ऑटिज़्म पर चर्चा 

ऑटिज़्म जागरुकता पर चर्चा

जयपुर स्थित सुरुचि केंद्र में अभिव्यक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत ऑटिज़्म जागरुकता पर चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई।

———————

जयपुर स्थित सुरुचि केंद्र में अभिव्यक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत ‘ऑटिज़्म जागरुकता’ का आयोजन किया गया। इसके तहत हुई एक परिचर्चा में डॉ शांति जौहरी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत शांभवी वर्मा की नृत्य प्रस्तुति द्वारा गणेश वंदना के साथ हुई।

ऑटिज़्म जागरूकता पर चर्चा

शिवानी जयपुर के साथ प्रतिभा भटनागर

परिचर्चा के पहले सत्र में  प्रतिभा भटनागर के साथ लेखिका व APC समूह की संस्थापक शिवानी शर्मा जयपुर ने बात की। प्रतिभा ने बताया कि ऑटिज़्म के साथ उनका पिछले तीस वर्षो का संघर्ष जुड़ा हुआ हैं। इस दौरान बच्चे को पढ़ा लिखाकर स्वावलंबी बनाया हैं।

परिचर्चा को आगे बढ़ाते हुए कथाकार व समीक्षक कविता मुखर ने ऑटिज़्म के विरुद्ध संघर्ष के विजेता अक्षय भटनागर व उनकी मॉं और पिता नवनीत भटनागर से बात कर बहुत – सी जिज्ञासाओं को शांत किया। इस पर हॉल तालियों से गूॅंज उठा।

राष्ट्रीय आयुर्वैद संस्थान के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश नागर ने ऑटिज़्म के उपचार और निदान पर बात की।
ऑटिज्म के क्षेत्र में लगभग पैंतीस वर्षो से काम कर रहे रवि हूजा ने ऑटिज्म और उसके प्रति समाज में आई चेतना पर प्रेरणादायक वक्तव्य दिया।

कार्यक्रम का संयोजन चिरंजीव केसरी की तरफ से शैलेश सोनी चिरंजीव, जिगिशा सोनी व कृष्ण वर्धन सोनी ने किया। संचालन डॉ. नेहा पारीक ने किया। अंत में विशिष्ट अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

जागरुकता कार्यक्रम में शामिल—

ऑटिज़्म जागरूकता पर चर्चा

ऑटिज़्म पर चर्चा

कार्यक्रम में डिवाइन सोल फाउंडेशन के संस्थापक रमेश शर्मा, बोधि प्रकाशन के निदेशक एवं कवि मायामृग, अमराई समूह के संस्थापक साकार श्रीवास्तव ,जयपुर इंटरनेशनल पोएट्री लाइब्रेरी के संस्थापक राहुल चौधरी , जयपुर बुक लवर्स क्लब से लोकेंद्र राठौर, गायक रितेश श्रीवास्तव, कवियत्री प्रशंसा श्रीवास्तव ,आध्यात्मिक गुरु मनीष वर्मा ,रमेश जैन, लेखिका ज्योत्सना सक्सेना

व रजनी भारद्वाज, प्रो.नरेंद्र लुहाना, शुभम शर्मा , पुनीत, निरंजन खत्री , कवि अरुण ठक्कर, लेखिका मीनाक्षी माथुर, विनीता किरण, लेखक महेश कुमार, कला मंजर समूह की अध्यक्ष शोभा सक्सेना, मनोज अरोड़ा ,वीरेंद्र प्रताप, नवनीत भटनागर, स्नेह लता शर्मा , रोहित कृष्ण नंदन प्रमुख रुप से शामिल हुए। 

अन्य साहित्य रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें—

साहित्यकार सम्मान

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023

अकादमी देगी बकाया पुरस्कार

मिलकर काम करें ‘लेखक—प्रकाशक’

 

Related Posts

Leave a Comment

नमस्कार,

   ‘कहानी का कोना’ में आप सभी का स्वागत हैं। ये ‘कोना’ आपका अपना ‘कोना’ है। इसमें कभी आप ख़ुद की कहानी को पाएंगे तो कभी अपनों की…। यह कहानियां कभी आपको रुलाएगी तो कभी हंसाएगी…। कभी गुदगुदाएगी तो कभी आपको ज़िंदगी के संघर्षों से लड़ने का हौंसला भी देगी। यदि आप भी कहानी, कविता व अन्य किसी विधा में लिखते हैं तो अवश्य ही लिख भेजिए। 

 

टीना शर्मा ‘माधवी’

(फाउंडर) कहानी का कोना(kahanikakona.com ) 

kahanikakona@gmail.com

error: Content is protected !!