खेलप्रासंगिकविविधस्लाइडर नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड Javelin Throw by teenasharma August 28, 2023 written by teenasharma August 28, 2023 नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड खेल की दुनिया से आई गोल्डन खबर। नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड । एथलीट नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। वे इस स्पर्धा में विश्व चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। उन्होंने फाइनल में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियन पाकिस्तान के नदीम अरशद को पीछे छोड़ा। फाइनल में कुल 12 एथलीट चुनौती पेश करने उतरे थे। नीरज चोपड़ा नीरज ने 88.17 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि नदीम ने 87.82 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया। वहीं, चेक गणराज्य के जैकब ने 86.67 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। खास बात यह है कि पिछली बार नीरज को रजत से संतोष करना पड़ा था लेकिन उन्होंने इस बार पदक का रंग गोल्ड में बदल दिया। फाइनल में नीरज के साथ डीपी मनु और किशोर जेना भी थे लेकिन दोनों ने निराश किया। डीपी मनु 83.72 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो संग पांचवें जबकि किशोर 75.70 मीटर संग नौवें स्थान पर रहे। इससे पहले वर्ष 2022 में नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में अपनी धाक जमाते हुए विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था किंतु आज नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर तक जेवलिन फेंक कर पदक का रंग बदल इसे गोल्ड कर दिया है। वहीं, पाकिस्तान के नदीम अरशद 87.82 मीटर के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहे। भारत के किशोर जेना व डीपी मनु क्रमशः पांचवें व छठे स्थान पर रहे। चंद्रयान-3 स्वदेशी खेल…राह मुश्किल ‘पारंपरिक खेल’ क्यों नहीं…? 88.17 मीटर तक जेवलिन फेंकाजैवलिन थ्रोनीरज चोपड़ानीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड 3 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail teenasharma previous post रक्षा बंधन गीत next post रक्षाबंधन: बचपन का झगड़ा एक प्रेम Related Posts विंड चाइम्स September 18, 2023 रक्षा बंधन:मिठास और सादगी भरा त्यौहार September 3, 2023 रक्षाबंधन: दिल के रिश्ते ही हैं सच्चे रिश्ते August 30, 2023 रक्षाबंधन: बचपन का झगड़ा एक प्रेम August 30, 2023 रक्षा बंधन गीत August 27, 2023 राखी: रिश्ते का रिन्युअल August 25, 2023 चंद्रयान-3 August 23, 2023 राष्ट्रीय प्रसारण दिवस आज July 23, 2023 हरियाली अमावस्या July 17, 2023 पहली गुरु हमारी ‘मां’ July 4, 2023 3 comments shailendra sharma August 28, 2023 - 8:28 am best wishes Reply teenasharma September 18, 2023 - 7:59 am ji thankyu Reply pornailist.com September 10, 2023 - 2:09 am I have learn some just right stuff here. Certainly worth bookmarking for revisiting. I wonder how much effort you put to make one of these great informative website. Reply Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.