धन्यवाद ‘डॉक साब’…

by Teena Sharma Madhvi
     यूं तो डॉक्टर्स को जितना धन्यवाद दें उतना कम हैं लेकिन आज इनके काम को समग्र रुप से धन्यवाद देने का दिन है। इसीलिए इस दिन को ‘डॉक्टर्स डे’ के रुप में मनाया जा रहा है। जिन हालातों से पिछले दिनों हम सभी ग़ुजर कर आए हैं उसमें जीवन को संभालने और सुरक्षित रखने में डॉक्टर्स ने बहुत अहम भूमिका निभाई है। 

लॉकडाउन में ‘कोरोना वारियर्स’ के तौर पर जिस तरह से डॉक्टर्स ने अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया है और अभी तक उसे पूरा करने में जुटे हैं। उसके लिए हम जितना भी लिखें और कहें वो कम हैं आज। ऊपर यदि भगवान है तो नीचे धरती के भगवान ये ‘डॉक्टर’ ही है। 
      
   हममें से कईयों के जीवन में ऐसा पल आया होगा जब हमारा अपना कोई या फिर हम ख़ुद जीवन और मृत्यु के संघर्ष के बीच में रहे होंगे। तब हमारी प्रार्थनाओं में ज़रुर ईश्वर था लेकिन ज़िदगी बचाने में ये डॉक्टर ही लगे थे। डॉक्टरी पेशा इसीलिए बाकी प्रोफेशन से अलग है। ये सिर्फ नौकरी नहीं है बल्कि एक ऐसी सेवा हैं जो बहुत मूल्यवान है।  
    
    आज नमन हैं सभी डॉक्टर्स और चिकित्सा पेशे से जुड़े लोगों को जो इस सेवा कार्य में जुटे हैं…।  नमन हैं उन सभी डॉक्टर्स को ​जो अपनी ‘हिप्पोक्रेटिक ओथ’ को निभा रहे है। 

        दरअसल, ‘हिप्पोक्रेटिक ओथ’ ऐतिहासिक रूप से चिकित्सकों एवं चिकित्सा व्यसायियों द्वारा ली जाने वाली एक शपथ है। जिसमें सभी देवी-देवताओं को साक्षी मानकर अपने पेशे को पूरा करने का वचन लिया जाता है। और कोरोना के संक्रमण काल में डॉक्टरों को इस वचन को निभाते हुए हमने देखा है। यही है हमारे डॉक साब…। 


Related Posts

4 comments

Usha July 1, 2020 - 10:06 am

Bahut acche

Reply
Teena Sharma 'Madhvi' July 2, 2020 - 3:46 am

🙏🙏🙏🙏

Reply
Vaidehi-वैदेही July 5, 2020 - 7:13 pm

Very nice

Reply
Teena Sharma 'Madhvi' July 7, 2020 - 5:34 am

Thank-you 😊

Reply

Leave a Comment

नमस्कार,

   ‘कहानी का कोना’ में आप सभी का स्वागत हैं। ये ‘कोना’ आपका अपना ‘कोना’ है। इसमें कभी आप ख़ुद की कहानी को पाएंगे तो कभी अपनों की…। यह कहानियां कभी आपको रुलाएगी तो कभी हंसाएगी…। कभी गुदगुदाएगी तो कभी आपको ज़िंदगी के संघर्षों से लड़ने का हौंसला भी देगी। यदि आप भी कहानी, कविता व अन्य किसी विधा में लिखते हैं तो अवश्य ही लिख भेजिए। 

 

टीना शर्मा ‘माधवी’

(फाउंडर) कहानी का कोना(kahanikakona.com ) 

kahanikakona@gmail.com

error: Content is protected !!