पौराणिक कथाएंप्रसंगवशप्रासंगिकराम मंदिर प्राण—प्रतिष्ठास्लाइडर राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा मां जानकी पहनेंगी 551 ग्राम की पायल by teenasharma January 10, 2024 written by teenasharma January 10, 2024 राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा अयोध्या नगरी में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। ऐसे लोग जो धर्म—जाति और साम्प्रदायिकता के आधार पर समाज को टुकड़े—टुकड़ों में बांटने की गंदी सोच को जन्म देने का कार्य कर रहे हैं, उन्हें ये कहानी अवश्य ही पढ़नी चाहिए। इस कहानी में हिन्दू और मुस्लिम दोनों हाथों से तैयार की जा रही पायल है। वो पायल जो मां जानकी के पैरों की शोभा बढाएगी। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा:पायल से जुड़ी रोचक बात आगरा की नमक मंडी में तैयार हो रही चांदी की पायल मां जानकी पहनेगी 551 ग्राम की पायल पायलों में मोर के पंखों पर जड़े हैं रंगीन नग हिन्दू—मुस्लिम कारीगरों ने मिलकर बनाई पायलअयोध्या में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा की जोर—शोर से तैयारियां चल रही। देश के अलग—अलग हिस्सों से भगवान राम के लिए कुछ न कुछ भेंट अयोध्या पहुंचाई जा रही है। ऐसे में मां जानकी के लिए कोई भेंट न पहुंचे ये तो हो ही नहीं सकता। मां जानकी के लिए भी भक्तगण कुछ न कुछ उपहार भेज रहे हैं। ऐसी ही एक भेंट अयोध्या पहुंचने वाली है, वो है आगरा के चांदी बाजार में तैयार की जा रही ‘चांदी की पायल’। मां जानकी की पायल ये चांदी की पायल आगरा की नमक मंडी में तैयार की जा रही है। सबसे बड़ी और अहम बात ये है कि इन पायलों को पिछले पंद्रह दिनों से तैयार करने में जुटे हैं हिंदू और मुस्लिम कारीगर। जिनके भीतर एक ही भाव है, मां जानकी के लिए दुनिया की सर्वोत्तम पायल बनाना। ऐसी पायल जिसकी छम—छम देखने वालों के हृदय के पट खोलकर उन्हें निर्मल कर दें। देखने वाला बस देखते ही रह जाए। इन पायलों में मोर का स्वरूप उकेरा गया है। मोर के पंखों पर रंगीन नग जड़े गए हैं। पायल में दाएं बाएं दोनों ही ओर गोल चक्र लगाए गए हैं। जो की मोटर की सहायता से घूमेंगे। दोनों पायल का वजन 551 ग्राम हैं। पायलों को 22 जनवरी से पहले सराफा बाजार एसोसिएशन अयोध्या पहुंचाएगा। चंद्रयान-3 गाथा: श्री घुश्मेश्वर महादेव हरियाली अमावस्या ‘पारंपरिक खेल’ क्यों नहीं…? 22 जनवरी राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठाayodhyaram janm bhoomiram mandir pran pratistharammandirअयोध्या राम मंदिरआगरा की नमक मंडीमां जानकी की पायल 1 comment 0 FacebookTwitterPinterestEmail teenasharma previous post पानी पानी रे next post राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा Related Posts कौन हैं खूनी नागा December 31, 2024 लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन November 7, 2024 छत्तीसगढ़ का भांचा राम August 29, 2024 बंजर ही रहा दिल August 24, 2024 जन्माष्टमी पर बन रहे द्वापर जैसे चार संयोग August 24, 2024 देश की आज़ादी में संतों की भूमिका August 15, 2024 विनेश फोगाट ओलंपिक में अयोग्य घोषित August 7, 2024 बांडी नदी को ओढ़ाई साड़ी August 3, 2024 मनु भाकर ने जीता कांस्य पदक July 28, 2024 रामचरित मानस यूनेस्को ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ सूची... May 15, 2024 1 comment राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा - Kahani ka kona January 21, 2024 - 4:58 am […] राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा पानी पानी रे समर्पण विंड चाइम्स […] Reply Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.