जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023साहित्य हलचल जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 jlf 2023 by teenasharma January 18, 2023 written by teenasharma January 18, 2023 जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 16 वें संस्करण का आगाज। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 कल से शुरु होने जा रहा हैं। जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में जुटेंगे देश—विदेश के लेखक और वक्ता। सुबह 10 बजे उद्घाटन सत्र में नोबेल प्राइज विजेता व इतिहासकार ‘अब्दुल रज़ाक गुरनाह’ का उद्बोधन होगा। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 साहित्य के इस महाकुंभ में इस बार 46 से ज्यादा भाषाओं के साथ श्रोताओं का जुड़ाव होगा। विभिन्न सत्रों में जलवायु परिवर्तन, कला एवं संस्कृति, अपराध, संस्मरण, अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशल इंटेलीजेंस, कृषि में वैश्विक संकट, रूस-यूक्रेन विवाद, ब्रिटिश साम्राज्य की हिंसा, विज्ञान, आजादी का अमृत महोत्सव, स्वास्थ्य, फोटोग्राफी और मनोरंजन सहित विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा। साहित्य कुंभ में पहले दिन लेखिका शोभा डे, लेखिका गीतांजली श्री, अभिनेत्री दीप्ति नवल, उपन्यासकार दुर्जोय दत्ता, लेखक सौरभ द्विवेदी, संगीतकार उषा उत्थप, खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा, नामी चिकित्सक डॉ.नरेश त्रेहान सहित कई बड़े नाम शामिल होंगे। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के उद्घाटन सत्र में जेएलएफ के फाउंडर व को-डायरेक्टर नमिता गोखले व विलियम डेलरिम्पल और प्रोड्यूसर संजॉय के. रॉय का स्वागत उद्बोधन होगा। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 आकर्षण ‘म्यूजिक स्टेज’ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में 19 से 21 जनवरी को जयपुर म्यूजिक स्टेज का भी आयोजन होगा। जहां पर गजल, जैज, रॉक और ब्लूज के सुर सुनाई देंगे। इस म्यूजिक स्टेज पर देश के नामी संगीतकार प्रस्तुतियां देंगे। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 वहीं 22 जनवरी को ‘आमेर फोर्ट’ में एक हैरिटेज ईवनिंग भी आकर्षण का केंद्र होगी। इसके अलावा जयपुर बुकमार्क का भी आयोजन होगा, जिसमें दुनियाभर के प्रकाशक, लिटरेरी एजेंट, अनुवाद एजेंसी, लेखक और प्रकाशक हिस्सा लेंगे| साहित्य के सबसे बड़े महाकुंभ ‘जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023’ से जुड़ी हुई ख़बरें आप रोज़ाना ‘कहानी का कोना’ पर पढ़ सकेंगे। साथ ही आप उन तस्वीरों एवं वीडियों को भी यहां देख सकेंगे जो विभिन्न सत्रों में आकर्षण का केंद्र बिंदु होंगे। मिलकर काम करें ‘लेखक—प्रकाशक’ कॉमन मैन— ‘हुकमचंद’ गाइड पधारो म्हारे देश jlf 2023गीतांजली श्रीजयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023नोबेल प्राइज विजेता 'अब्दुल रज़ाक गुरनाह'साहित्य महाकुंभ 3 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail teenasharma previous post ह से हिंदी next post शाहरुख मुसलमान इसलिए विरोध Related Posts रामचरित मानस यूनेस्को ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ सूची... May 15, 2024 उपन्यास ’उधड़न’ का लोकार्पण June 24, 2023 ऑटिज़्म जागरुकता पर चर्चा April 20, 2023 साहित्यकार सम्मान April 17, 2023 अकादमी देगी बकाया पुरस्कार January 23, 2023 लौटा बचपन मारा सितोलिया January 23, 2023 शाहरुख मुसलमान इसलिए विरोध January 19, 2023 पधारो म्हारे देश January 9, 2023 मिलकर काम करें ‘लेखक—प्रकाशक’ January 8, 2023 3 comments शाहरुख मुसलमान इसलिए विरोध - Kahani ka kona January 19, 2023 - 4:37 pm […] शाहरुख मुसलमान इसलिए विरोध जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 ह से हिंदी गुटकी महिला अधिकार व […] Reply लौटा बचपन मारा सितोलिया - Kahani ka kona January 23, 2023 - 10:27 am […] एक शाम शाहरुख मुसलमान इसलिए विरोध जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 ह से हिंदी गुटकी महिला अधिकार व […] Reply अकादमी देगी बकाया पुरस्कार - Kahani ka kona January 23, 2023 - 11:49 am […] एक शाम शाहरुख मुसलमान इसलिए विरोध जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 ह से हिंदी गुटकी महिला अधिकार व […] Reply Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.