Uncategorizedदिवस विशेषप्रासंगिकविविधसम सामयिकस्लाइडर राखी: रिश्ते का रिन्युअल रक्षाबंधन विशेष by teenasharma August 25, 2023 written by teenasharma August 25, 2023 राखी: रिश्ते का रिन्युअल रक्षा बंधन का नाम आते ही मन में कितनी ही कोमल भावनाएं और अहसास एकाएक जाग जाते हैं। पढ़िए ऐसे ही अहसासों को राखी: रिश्ते का रिन्युअल शीर्षक के साथ, कवयित्री नूतन गुप्ता की लिखी ये बातें— जिन बहनों के भाई हैं वे उत्साहित होती हैं किन्तु जिनके भाई नहीं होते वे पहले उदास हो जाया करती थीं अब सकारात्मक सोच के साथ बहनें आपस में एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांध लेती हैं। हमने संस्कारों में पाया है कि हमारी रक्षा भाई ही करेगा चाहे वो छोटा हो या बड़ा। हर बहन ईश्वर से यही प्रार्थना करती है कि उसे एक भाई ज़रूर दें ताकि वह उसकी कलाई पर राखी बांध सके। लगभग संपूर्ण भारत में यह त्योहार इसी रूप में मनाया जाता है। राखी: रिश्ते का रिन्युअल हम भी यह त्योहार प्रत्येक वर्ष भाई की कलाई पर राखी बांधकर मनाते हैं। चाहे बहनों को हज़ारों मील दूर से आकर राखी बांधनी पड़े। परंतु क्या यह लकीर पीटना आवश्यक है? क्या केवल राखी का महत्व है? खून के रिश्ते क्या रिन्युअल से ही मान्य है? भावनाएं अपनी जगह है परंतु इस त्योहार पर भी अब बाज़ार वाद पूरी तरह से हावी हो गया है। हमें याद है कि हम रोली का तिलक लगाकर सादी सी राखी भाई की कलाई पर बांध देते थे, भाई स्नेह से जो भी हाथ पर रख दें वही पर्याप्त। वही भेंट अमूल्य लगती थी। अब आप विभिन्न ज्वेलर्स के विज्ञापन देखें कि हीरे का उपहार दें बहन को। भाई को अमुक ब्रांड का पेंट शर्ट उपहार स्वरूप दें। आकांक्षाओं और उम्मीदों का ज्वार उठाकर बाज़ार हमारा शिकार आसानी से कर लेता है। जो अफोर्ड कर सकते हैं, वे भाई बहन हाई प्रोफ़ाइल और जो नहीं करते वे लो प्रोफ़ाइल। राखी: रिश्ते का रिन्युअल इस प्रकार के रिश्तों का रिन्युअल बहुत महंगा पड़ने लगा। आज कल त्योहार आते ही भावनाओं का ज्वार नहीं उठता। अपनी जेब की औक़ात देखनी पड़ती है। मंहगे, ब्रांडेड उपहार देकर रिन्युअल नहीं कराएंगे तो भाई बहन,भाई बहन नहीं रहेंगे क्या? नूतन गुप्ता वरिष्ठ कवयित्री चंद्रयान-3 पहली गुरु हमारी ‘मां’ मीठे नीम से पिता भाई बहन का प्याररक्षाबंधन पर्वरक्षाबंधन विशेषराखीराखी का त्योहारराखी का बंधन 3 comments 1 FacebookTwitterPinterestEmail teenasharma previous post चंद्रयान-3 next post रक्षा बंधन गीत Related Posts विंड चाइम्स September 18, 2023 रक्षा बंधन:मिठास और सादगी भरा त्यौहार September 3, 2023 रक्षाबंधन: दिल के रिश्ते ही हैं सच्चे रिश्ते August 30, 2023 रक्षाबंधन: बचपन का झगड़ा एक प्रेम August 30, 2023 नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता... August 28, 2023 रक्षा बंधन गीत August 27, 2023 चंद्रयान-3 August 23, 2023 राष्ट्रीय प्रसारण दिवस आज July 23, 2023 हरियाली अमावस्या July 17, 2023 पहली गुरु हमारी ‘मां’ July 4, 2023 3 comments Vaidehi vaishnav August 26, 2023 - 9:48 am बहुत अच्छी औऱ सटीक बात कही है। Reply रक्षा बंधन गीत - Kahani ka kona August 27, 2023 - 3:12 am […] रक्षा बंधन गीत राखी: रिश्ते का रिन्युअल चंद्रयान-3 गाथा: श्री घुश्मेश्वर […] Reply विंड चाइम्स - Kahani ka kona September 18, 2023 - 7:30 am […] चैंपियनशिप में जीता… रक्षा बंधन गीत राखी: रिश्ते का रिन्युअल चंद्रयान-3 गाथा: श्री घुश्मेश्वर […] Reply Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.