प्रासंगिक मुद्देविविधसम सामयिकस्लाइडर चंद्रयान-3 इसरो का मिशन by teenasharma August 23, 2023 written by teenasharma August 23, 2023 चंद्रयान-3 चंद्रमा पर भारत का कदम चंद्रयान-3 चंद्रमा पर भारत का कदम। चांद पर लैंडिंग के महज कुछ ही घंटे बाकी रह गए है। चंद्रयान—3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 6 बजकर 4 मिनट पर लैंड करने वाला है। किंतु आखरी के 17 मिनट टेरर का समय। माना जा रहा है। वैज्ञानिक कह रहे हैं इसी अंतिम समय में उनकी कमांड इस पर नहीं रहेगी। इस पूरे मिशन पर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर है। आज सुबह से ही देश भर के मंदिर, मस्जिद और गुरूद्वारों में पूजा, पाठ और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। चंद्रयान—3 तरह—तरह से हवन पाठ और मंत्रोच्चार करके चंद्रयान के सफल होने की दुआएं मांगी जा रही है। विज्ञान और धर्म का अनूठा तालमेल आज पूरा विश्व देख रहा है। 140 करोड़ देशवासी आज अपने आराध्य देव से चंद्रयान—3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थनाएं कर रहे हैं। कुछ खास बिंदु —चांद पर लैंडिंग के तीन घंटे शेष —दक्षिणी ध्रुव पर 6 बजकर 4 मिनट पर होगी लैंडिंग —चांद पर लहराएगा तिरंगा —थोड़ा इंतजार, भारत रचेगा इतिहास — टेरर के अंतिम 17 मिनट —पूरी दुनिया में बजेगा भारतीय वैज्ञानिकों का डंका निश्चित ही हम गिरे, उठे, संभले और फिर 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान—3 के रूप में फिर से उड़ान भरी। इसरो के वैज्ञानिकों ने इस बार उन तमाम खामियों पर काम किया है जिसकी वजह से चंद्रयान—2 असफल हुआ था। उस दिन निश्चित ही भारतवासियों का दिल टूटा था किंतु उनके हौंसले बरकरार थे और बुलंद भी। उसी का परिणाम है कि आज देश के वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से हम चंद्रमा की दहलीज पर पहुंच चुके हैं। आज हम सफल हुए तो भारत विश्व में पहला ऐसा देश होगा जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपना झंडा लहराएगा। इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस प्रयास कर चुके हैं लेकिन उनके मिशन असफल रहे हैं। चंद्रयान—3 रोवर प्रज्ञान जैसे ही निर्धारित समय पर चंद्रमा की धरती पर उतरेगा और तस्वीरें इसरो को भेजेगा। तो यह क्षण आज पूरे विश्व को रोमांचित कर देगा। कुछ पंक्तियां चंदा मामा के लिए— मिल ही जाएगी राखी मेरे मामा को आज भेजी है जो मां ने प्रेम से, विक्रम के साथ। देखो विक्रम….! उतरना हल्के पांव, मामा के आंगन। और फिर सौंप देना यह रक्षा सूत्र मामा के हाथ। पांव छू कर फिर मामा के जोर से कहना “मामा मैं आ गया।” मामा फिर लगा कर गले तुझको सच में यही कहेगा, “पूरी दुनिया से मिला हूं मैं पर तुझ से मिल कर मजा आ गया।” राष्ट्रीय प्रसारण दिवस आज गणतंत्र दिवस इसरो का मिशनचंद्रयान-3 2 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail teenasharma previous post गाथा: श्री घुश्मेश्वर महादेव next post राखी: रिश्ते का रिन्युअल Related Posts विंड चाइम्स September 18, 2023 रक्षा बंधन:मिठास और सादगी भरा त्यौहार September 3, 2023 रक्षाबंधन: दिल के रिश्ते ही हैं सच्चे रिश्ते August 30, 2023 रक्षाबंधन: बचपन का झगड़ा एक प्रेम August 30, 2023 नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता... August 28, 2023 रक्षा बंधन गीत August 27, 2023 राखी: रिश्ते का रिन्युअल August 25, 2023 राष्ट्रीय प्रसारण दिवस आज July 23, 2023 हरियाली अमावस्या July 17, 2023 पहली गुरु हमारी ‘मां’ July 4, 2023 2 comments राखी: रिश्ते का रिन्युअल - Kahani ka kona August 25, 2023 - 4:51 pm […] राखी: रिश्ते का रिन्युअल चंद्रयान-3 गाथा: श्री घुश्मेश्वर महादेव […] Reply नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड - Kahani ka kona August 28, 2023 - 5:53 am […] बंधन गीत राखी: रिश्ते का रिन्युअल चंद्रयान-3 गाथा: श्री घुश्मेश्वर महादेव […] Reply Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.