साहित्य हलचल अकादमी देगी बकाया पुरस्कार राजस्थान साहित्य अकादमी by teenasharma January 23, 2023 written by teenasharma January 23, 2023 जल्द ही साहित्य अकादमी देगी बकाया पुरस्कार । साहित्यकारों को पिछले तीन सालों से नहीं मिले ये पुरस्कार। वजह इन बीते सालों में राजस्थान साहित्य अकादमी का अध्यक्ष विहीन होना । अकादमी देगी बकाया पुरस्कार एक लंबे समय से साहित्यकारों द्वारा बकाया पुरस्कार दिए जाने के संबंध में मांग उठाई जा रही थी। जिस पर सरकार की स्वीकृति मिल गई हैं। जल्द ही राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से पिछले तीन साल के बकाया पुरस्कार दिए जाएंगे। बता दें कि अकादमी के अध्यक्ष विहीन रहने से ये पुरस्कार बकाया चल रहे थे। दो साल तो विज्ञप्ति ही जारी नहीं की जा सकी, जबकि एक साल विज्ञप्ति जारी कर किताबें मांगी गई थी और मांगी गई किताबें अलमारी में ही बंद रही। अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण हाल ही में अकादमी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण की कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला से हुई मुलाकात के बाद संबंधित विभाग के शासन उप सचिव को तुरंत स्वीकृति के लिए पत्र भेजा गया था, जिस पर स्वीकृति मिल गई हैं। प्रविष्ठियां मांगी जाएंगी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण के अनुसार स्वीकृति के बाद गत तीन साल (2019-20, 2020-21, 2021-22) के पुरस्कार भी इस साल अकादमी देगी। जल्दी ही विज्ञप्ति जारी कर उसी वर्ष के क्रम में प्रविष्ठियां मांगी जाएंगी। 31 मार्च से पहले समारोह आयोजित कर एक साथ चारों वर्ष (इस वर्ष 2022-23 और बकाया तीन वर्ष) के पुरस्कार दिए जाएंगे। ————————– कुछ अन्य साहित्यिक हलचल व रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें— जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 शाहरुख मुसलमान इसलिए विरोध पधारो म्हारे देश लौटा बचपन मारा सितोलिया udaipurउदयपुरडॉ. दुलाराम सहारणमंत्री डॉ.बी.डी. कल्लाराजस्थान साहित्य अकादमी देगी बकाया पुरस्कार 0 comment 0 FacebookTwitterPinterestEmail teenasharma previous post लौटा बचपन मारा सितोलिया next post सन्दूक Related Posts लौटा बचपन मारा सितोलिया January 23, 2023 शाहरुख मुसलमान इसलिए विरोध January 19, 2023 जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 January 18, 2023 पधारो म्हारे देश January 9, 2023 मिलकर काम करें ‘लेखक—प्रकाशक’ January 8, 2023 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.