अकादमी देगी बकाया पुरस्कार

राजस्थान साहित्य अकादमी

by teenasharma
अकादमी देगी बकाया पुरस्कार

जल्द ही साहित्य अकादमी देगी बकाया पुरस्कार ।  साहित्यकारों को पिछले तीन सालों से नहीं मिले ये पुरस्कार। वज​ह इन बीते सालों में राजस्थान साहित्य अकादमी का अध्यक्ष विहीन होना ।

 

अकादमी देगी बकाया पुरस्कार

एक लंबे समय से साहित्यकारों द्वारा बकाया पुरस्कार दिए जाने के संबंध में मांग उठाई जा रही थी। जिस पर सरकार की स्वीकृति मिल गई हैं। जल्द ही राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से पिछले तीन साल के बकाया पुरस्कार दिए जाएंगे। बता दें कि अकादमी के अध्यक्ष विहीन रहने से ये पुरस्कार बकाया चल रहे थे। 

दो साल तो विज्ञप्ति ही जारी नहीं की जा सकी, जबकि एक साल विज्ञप्ति जारी कर किताबें मांगी गई थी और मांगी गई किताबें अलमारी में ही बंद रही।

 अकादमी देगी बकाया पुरस्कार

अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण

हाल ही में अकादमी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण की कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला से हुई मुलाकात के बाद संबंधित विभाग के शासन उप सचिव को तुरंत स्वीकृति के लिए पत्र भेजा गया था, जिस पर स्वीकृति मिल गई हैं।

प्रविष्ठियां मांगी जाएंगी

अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण के अनुसार स्वीकृति के बाद गत तीन साल (2019-20, 2020-21, 2021-22) के पुरस्कार भी इस साल अकादमी देगी। जल्दी ही विज्ञप्ति जारी कर उसी वर्ष के क्रम में प्रविष्ठियां मांगी जाएंगी। 

31 मार्च से पहले समारोह आयोजित कर एक साथ चारों वर्ष (इस वर्ष 2022-23 और बकाया तीन वर्ष) के पुरस्कार दिए जाएंगे।

————————–

कुछ अन्य साहित्यिक हलचल व रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें—

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023

शाहरुख मुसलमान इसलिए विरोध

पधारो म्हारे देश

लौटा बचपन मारा सितोलिया

Related Posts

1 comment

बाहुबली - Kahani ka kona January 28, 2023 - 7:02 am

[…] बाहुबली गणतंत्र दिवस सन्दूक अकादमी देगी बकाया पुरस्कार लौटा बचपन मारा सितोलिया एक शाम […]

Reply

Leave a Reply to बाहुबली - Kahani ka kona Cancel Reply

नमस्कार,

   ‘कहानी का कोना’ में आप सभी का स्वागत हैं। ये ‘कोना’ आपका अपना ‘कोना’ है। इसमें कभी आप ख़ुद की कहानी को पाएंगे तो कभी अपनों की…। यह कहानियां कभी आपको रुलाएगी तो कभी हंसाएगी…। कभी गुदगुदाएगी तो कभी आपको ज़िंदगी के संघर्षों से लड़ने का हौंसला भी देगी। यदि आप भी कहानी, कविता व अन्य किसी विधा में लिखते हैं तो अवश्य ही लिख भेजिए। 

 

टीना शर्मा ‘माधवी’

(फाउंडर) कहानी का कोना(kahanikakona.com ) 

kahanikakona@gmail.com

error: Content is protected !!