कहानियाँपौराणिक कथाएंस्लाइडर तुलसी विवाह क्यों किया जाता है जानिए वृंदा और भगवान विष्णु की पौराणिक कथा by teenasharma November 20, 2026 written by teenasharma November 20, 2026 तुलसी विवाह क्यों किया जाता है? एक कहानी जो सदियों बाद भी जिंदा हैं। कहानी जहां प्रेम हैं, एक श्राप हैं और एक विवाह..। जिसे भारतीय परंपरा और संस्कृति में आज भी घर आंगन में पूजा जाता हैं। एक गहरी आस्था और एक गहरे भरोसे के साथ आंगन में दीप जलता हैं। कहते हैं, आंगन इसके बिना सूना हैं, अधूरा हैं। ये हैं तो हर घर आंगन में रौनक हैं। जी हां, ये कहानी हैं तुलसी की..। जिसे हम भारतीय तुलसी माता के रुप में पूजते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि तुलसी विवाह क्यों किया जाता है? आखिर तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से क्यों होता है? दरअसल, इसके पीछे एक हैं दिलचस्प पौराणिक कथा..। बहुत समय पहले जालंधर नाम का एक शक्तिशाली असुर था। उसकी पत्नी वृंदा बेहद धर्मपरायण और पतिव्रता स्त्री थी। मान्यता थी कि वृंदा के पतिव्रत के प्रभाव से ही जालंधर को युद्ध में हराना असंभव था। तुलसी विवाह इधर, जालंधर के अत्याचार बढ़ने लगे थे। आम जन तो परेशान थे ही, अब देवता भी उसके अत्याचारों से परेशान होने लगे थे। जब उसके अत्याचारों से देवतागण अधिक परेशान होने लगे तो वे भगवान विष्णु जी के पास पहुंचे। विष्णु जी जानते थे कि जालंधर को हराना आसान नहीं हैं। क्योंकि उसकी पत्नी वृंदा एक पतिव्रता स्त्री हैं। मगर वे क्या करते? इस असुर का वध करने के लिए उन्हें ऐसा कुछ करना था जिससे जालंधर का वध हो सके। उनके पास एक ही विकल्प था। इसलिए देवताओं की सहायता के लिए भगवान विष्णु ने जालंधर का रूप धारण किया और वृंदा के सामने पहुंच गए। वृंदा उन्हें अपना पति समझ बैठी। इस तरह उसका पतिव्रत भंग हो गया और जालंधर की शक्ति समाप्त हो गई। इसके बाद भगवान शिव ने युद्ध में उसका वध कर दिया। जब वृंदा को भगवान विष्णु की लीला का पता चला तो वह बेहद दुखी हुई। क्रोध में उसने विष्णु जी को पत्थर बन जाने का श्राप दे दिया। भगवान ने उसका श्राप स्वीकार किया। वृंदा ने देह त्याग दी और उसकी राख से तुलसी का पौधा उत्पन्न हुआ। तब भगवान विष्णु ने तुलसी को वरदान दिया कि उनकी पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाएगी और वे शालिग्राम स्वरूप में हमेशा उनके साथ रहेंगे। हर साल कार्तिक मास में तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराया जाता है। देवउठनी एकादशी के आसपास होने वाला यह विवाह केवल एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि तुलसी के प्रति श्रद्धा और भगवान विष्णु से उनके शाश्वत संबंध का प्रतीक है। पढ़िए कुछ और भी कहानियां- भगवान परशुराम जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर बन रहे द्वापर जैसे चार संयोग जगन्नाथ मंदिर में ‘चंदन यात्रा’ उत्सव राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा bhagwan vishnu tulsi vivahshaligram tulsi vivahtulsi vivahtulsi vivah kyon hota hai 0 comment 0 FacebookTwitterPinterestEmail teenasharma previous post धूल से उठकर सफेद जर्सी तक का सफर Related Posts धूल से उठकर सफेद जर्सी तक का सफर May 20, 2026 ‘महासंग्राम तक यात्रा’ व ‘कौतुक ताना’ May 6, 2025 भगवान परशुराम जन्मोत्सव April 29, 2025 नहीं रहे दिग्गज एक्टर मनोज कुमार April 4, 2025 कौन हैं खूनी नागा December 31, 2024 लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन November 7, 2024 छत्तीसगढ़ का भांचा राम August 29, 2024 बंजर ही रहा दिल August 24, 2024 जन्माष्टमी पर बन रहे द्वापर जैसे चार संयोग August 24, 2024 देश की आज़ादी में संतों की भूमिका August 15, 2024 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.