जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023

jlf 2023

by teenasharma
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल

16 वें संस्करण का आगाज।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 कल से शुरु होने जा रहा हैं। जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में  जुटेंगे देश—विदेश के लेखक और वक्ता। सुबह 10 बजे उद्घाटन सत्र में नोबेल प्राइज विजेता व इतिहासकार ‘अब्दुल रज़ाक गुरनाह’ का  उद्बोधन होगा।

 जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023

साहित्य के इस महाकुंभ में इस बार 46 से ज्यादा भाषाओं के साथ श्रोताओं का जुड़ाव होगा। विभिन्न सत्रों में जलवायु परिवर्तन, कला एवं संस्कृति, अपराध, संस्मरण, अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशल इंटेलीजेंस, कृषि में वैश्विक संकट, रूस-यूक्रेन विवाद, ब्रिटिश साम्राज्य की हिंसा, विज्ञान, आजादी का अमृत महोत्सव, स्वास्थ्य, फोटोग्राफी और मनोरंजन सहित विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा।

साहित्य कुंभ में पहले दिन लेखिका शोभा डे, लेखिका गीतांजली श्री, अभिनेत्री दीप्ति नवल, उपन्यासकार दुर्जोय दत्ता, लेखक सौरभ द्विवेदी, संगीतकार उषा उत्थप, खिलाड़ी अ​भिनव बिंद्रा, नामी चिकित्सक डॉ.नरेश त्रेहान सहित कई बड़े नाम शामिल होंगे।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के उद्घाटन सत्र में जेएलएफ के फाउंडर व को-डायरेक्टर नमिता गोखले व विलियम डेलरिम्पल और प्रोड्यूसर संजॉय के. रॉय का स्वागत उद्बोधन होगा।  

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023

आकर्षण ‘म्यूजिक स्टेज’ 

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में 19 से 21 जनवरी को जयपुर म्यूजिक स्टेज का भी आयोजन होगा। जहां पर गजल, जैज, रॉक और ब्लूज के सुर सुनाई देंगे। इस म्यूजिक स्टेज पर देश के नामी संगीतकार प्रस्तुतियां देंगे।

 जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023

वहीं 22 जनवरी को ‘आमेर फोर्ट’ में एक हैरिटेज ईवनिंग भी आ​कर्षण का केंद्र होगी।

इसके अलावा जयपुर बुकमार्क का भी आयोजन होगा, जिसमें दुनियाभर के प्रकाशक, लिटरेरी एजेंट, अनुवाद एजेंसी, लेखक और प्रकाशक हिस्सा लेंगे|

साहित्य के सबसे बड़े महाकुंभ ‘जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023’ से जुड़ी हुई ख़बरें आप रोज़ाना ‘कहानी का कोना’ पर पढ़ सकेंगे। साथ ही आप उन तस्वीरों एवं वीडियों को भी यहां देख सकेंगे जो विभिन्न सत्रों में आकर्षण का केंद्र बिंदु होंगे।

 

मिलकर काम करें ‘लेखक—प्रकाशक’

कॉमन मैन— ‘हुकमचंद’ गाइड

पधारो म्हारे देश

 

Related Posts

3 comments

शाहरुख मुसलमान इसलिए विरोध - Kahani ka kona January 19, 2023 - 4:37 pm

[…] शाहरुख मुसलमान इसलिए विरोध जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 ह से हिंदी गुटकी महिला अधिकार व […]

Reply
लौटा बचपन मारा सितोलिया - Kahani ka kona January 23, 2023 - 10:27 am

[…] एक शाम शाहरुख मुसलमान इसलिए विरोध जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 ह से हिंदी गुटकी महिला अधिकार व […]

Reply
अकादमी देगी बकाया पुरस्कार - Kahani ka kona January 23, 2023 - 11:49 am

[…] एक शाम शाहरुख मुसलमान इसलिए विरोध जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 ह से हिंदी गुटकी महिला अधिकार व […]

Reply

Leave a Reply to शाहरुख मुसलमान इसलिए विरोध - Kahani ka kona Cancel Reply

नमस्कार,

   ‘कहानी का कोना’ में आप सभी का स्वागत हैं। ये ‘कोना’ आपका अपना ‘कोना’ है। इसमें कभी आप ख़ुद की कहानी को पाएंगे तो कभी अपनों की…। यह कहानियां कभी आपको रुलाएगी तो कभी हंसाएगी…। कभी गुदगुदाएगी तो कभी आपको ज़िंदगी के संघर्षों से लड़ने का हौंसला भी देगी। यदि आप भी कहानी, कविता व अन्य किसी विधा में लिखते हैं तो अवश्य ही लिख भेजिए। 

 

टीना शर्मा ‘माधवी’

(फाउंडर) कहानी का कोना(kahanikakona.com ) 

kahanikakona@gmail.com

error: Content is protected !!