राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा

मां जानकी पहनेंगी 551 ग्राम की पायल

by teenasharma
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा

अयोध्या नगरी में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। ऐसे लोग जो धर्म—जाति और साम्प्रदायिकता के आधार पर समाज को टुकड़े—टुकड़ों में बांटने की गंदी सोच को जन्म देने का कार्य कर रहे हैं, उन्हें ये कहानी अवश्य ही पढ़नी चाहिए। 

इस कहानी में हिन्दू और मुस्लिम दोनों हाथों से तैयार की जा रही पायल है। वो पायल जो मां जानकी के पैरों की शोभा बढाएगी।

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा:पायल से जुड़ी रोचक बात

  • आगरा की नमक मंडी में तैयार हो रही चांदी की पायल
  • मां जानकी पहनेगी 551 ग्राम की पायल
  • पायलों में मोर के पंखों पर जड़े हैं रंगीन नग
  • हिन्दू—मुस्लिम कारीगरों ने मिलकर बनाई पायलअयोध्या में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा की जोर—शोर से तैयारियां चल रही। देश के अलग—अलग हिस्सों से भगवान राम के लिए कुछ न कुछ भेंट अयोध्या पहुंचाई जा रही है।

ऐसे में मां जानकी के लिए कोई भेंट न पहुंचे ये तो हो ही नहीं सकता। मां जानकी के लिए भी भक्तगण कुछ न कुछ उपहार भेज रहे हैं।

ऐसी ही एक भेंट अयोध्या पहुंचने वाली है, वो है आगरा के चांदी बाजार में तैयार की जा रही ‘चांदी की पायल’।

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा

मां जानकी की पायल

ये चांदी की पायल आगरा की नमक मंडी में तैयार की जा रही है। सबसे बड़ी और अहम बात ये है कि इन पायलों को पिछले पंद्रह दिनों से तैयार करने में जुटे हैं हिंदू और मुस्लिम कारीगर।

जिनके भीतर एक ही भाव है, मां जानकी के लिए दुनिया की सर्वोत्तम पायल बनाना।

ऐसी पायल जिसकी छम—छम देखने वालों के हृदय के पट खोलकर उन्हें निर्मल कर दें। देखने वाला बस देखते ही रह जाए।

इन पायलों में मोर का स्वरूप उकेरा गया है। मोर के पंखों पर रंगीन नग जड़े गए हैं। पायल में दाएं बाएं दोनों ही ओर गोल चक्र लगाए गए हैं।

जो की मोटर की सहायता से घूमेंगे। दोनों पायल का वजन 551 ग्राम हैं।

पायलों को 22 जनवरी से पहले सराफा बाजार एसोसिएशन अयोध्या पहुंचाएगा। 

चंद्रयान-3

गाथा: श्री घुश्मेश्वर महादेव

हरियाली अमावस्या

‘पारंपरिक खेल’ क्यों नहीं…?

 

 

 

Related Posts

1 comment

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा - Kahani ka kona January 21, 2024 - 4:58 am

[…] राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा पानी पानी रे समर्पण विंड चाइम्स […]

Reply

Leave a Reply to राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा - Kahani ka kona Cancel Reply

नमस्कार,

   ‘कहानी का कोना’ में आप सभी का स्वागत हैं। ये ‘कोना’ आपका अपना ‘कोना’ है। इसमें कभी आप ख़ुद की कहानी को पाएंगे तो कभी अपनों की…। यह कहानियां कभी आपको रुलाएगी तो कभी हंसाएगी…। कभी गुदगुदाएगी तो कभी आपको ज़िंदगी के संघर्षों से लड़ने का हौंसला भी देगी। यदि आप भी कहानी, कविता व अन्य किसी विधा में लिखते हैं तो अवश्य ही लिख भेजिए। 

 

टीना शर्मा ‘माधवी’

(फाउंडर) कहानी का कोना(kahanikakona.com ) 

kahanikakona@gmail.com

error: Content is protected !!