ठहर जाना ऐ, ‘इंसान’…..

by Teena Sharma Madhvi

 ‘ललाट’ पर जब घमंड तमतमाने लगे,

‘प्रेम’ की जगह कुटिल हंसी जब आलिंगन करने लगे..। 

    ख़ुद ही की जब तारीफ़े पसंद आने लगे,

औरों का ‘वजूद’ ही जब बौना लगने लगे…। 

    तब ठहर जाना ऐ, ‘इंसान’

देख लेना अपना ‘गिरेबान’ भी कभी…।

  जिस पर जमा है बरसों का ‘मैलापन’ कहीं

जो औरों को कम आंकते—आंकते 

अब बन चुका हैं ‘काई’…। 

    ख़ुद की ‘सड़न’ भी सुंघ लेना कभी

तभी महसूस होगी औरों की ‘ख़ुशबू’ कभी….। 



मत भटक फ़ितरतबाज़ी में,

चार पल की ही तो हैं ​जिंदगानी…।

जी भर जी लें, ख़ुद ही के अफसानों संग 

क्या ख़बर ‘इसका—उसका’ में 

ग़ुजर न जाए ये शाम मस्तानी…।

ठहर जाना ऐ, ‘इंसान’

  टीना शर्मा ‘माधवी’

Related Posts

7 comments

कैलाश मनहर July 20, 2021 - 4:39 pm

सही कहन

Reply
Teena Sharma 'Madhvi' July 20, 2021 - 5:20 pm

धन्यवाद सर

Reply
Secreatpage July 20, 2021 - 5:46 pm

बढ़िया है

Reply
Teena Sharma 'Madhvi' July 21, 2021 - 5:49 am

थैंक्यू

Reply
Anonymous August 11, 2021 - 4:02 am

Nicely written thought

Kumar Pawan

Reply
पुष्पेंद्र सिंह "मुसाफ़िर" September 5, 2021 - 9:03 pm

बेहतरीन

Reply
कविता 'नई पौध' - Kahani ka kona May 4, 2022 - 4:52 am

[…] ठहर जाना ऐ, 'इंसान'….. […]

Reply

Leave a Reply to Teena Sharma 'Madhvi' Cancel Reply

नमस्कार,

   ‘कहानी का कोना’ में आप सभी का स्वागत हैं। ये ‘कोना’ आपका अपना ‘कोना’ है। इसमें कभी आप ख़ुद की कहानी को पाएंगे तो कभी अपनों की…। यह कहानियां कभी आपको रुलाएगी तो कभी हंसाएगी…। कभी गुदगुदाएगी तो कभी आपको ज़िंदगी के संघर्षों से लड़ने का हौंसला भी देगी। यदि आप भी कहानी, कविता व अन्य किसी विधा में लिखते हैं तो अवश्य ही लिख भेजिए। 

 

टीना शर्मा ‘माधवी’

(फाउंडर) कहानी का कोना(kahanikakona.com ) 

kahanikakona@gmail.com

error: Content is protected !!