ज्वलंत मुद्ददेप्रासंगिकप्रासंगिक मुद्देविविधस्लाइडर मनु भाकर ने जीता कांस्य पदक पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में रचा इतिहास by teenasharma July 28, 2024 written by teenasharma July 28, 2024 मनु भाकर ने जीता कांस्य पदक Manu Bhaker Won Bronze in Paris Olympics: मनु भाकर ने जीता कांस्य पदक, जी हां ये भारत के लिए गौरव का क्षण हैं। हरियाणा की मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। इसके बाद मनु निशानेबाजी में ये पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इसी के साथ पेरिस ओलंपिक में मनु ने भारत के लिए मेडल पाने का खाता भी खोल दिया है। 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में 221.7 अंकों के साथ कांस्य जीतकर मनु ने इतिहास रच दिया है। उनकी इस जीत ने विश्व मानचित्र पर भारत का मान बढ़ाया है। पूरा देश मनु को बधाई दे रहा हैं। 22 वर्षीय निशानेबाज मनु भाकर का यह ओलंपिक्स में यह पहला पदक है। मनु एलिमिनेट होने से पहले दक्षिण कोरिया की किम येजी से केवल 0.1 अंक ही पीछे थीं। किम ने सिल्वर मेडल जीता है। मनु ने कांस्य पदक जीतने के बाद भगवद गीता को अपनी प्रेरणा बताया और ये जीत हासिल की। मनु भाकर इससे पूर्व वर्ष 2018 के आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में मनु ने भारत के लिए दो स्वर्ण पदक जीते थे। इसी के साथ मनु ने इस प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली भारत की सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी होने का गौरव भी हासिल किया था। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में राष्ट्रमंडल खेलों में एयर पिस्टल स्पर्धा में दो स्वर्ण जीते थे। बतौर मनु, ” खेल के अंतिम क्षणों में उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की बातों को ही ध्यान में रखा और मेडल पर निशाना लगाया”। मनु श्री कृष्ण की भक्त हैं। उल्लेखनीय है कि मनु ने 2023 एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहने के बाद भारत के लिए पेरिस 2024 का ओलंपिक कोटा हासिल किया था। और आज पूरे देश को उनके प्रदर्शन पर गौरव हैं। नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड ‘ओलंपिक ‘ — कितना सही ….? Bronzebronze medalhariyanaindiajhajjharManu BhakerManu bhaker wins bronzeParis Olympicssports 0 comment 0 FacebookTwitterPinterestEmail teenasharma previous post रामचरित मानस यूनेस्को ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ सूची में next post बांडी नदी को ओढ़ाई साड़ी Related Posts ‘महासंग्राम तक यात्रा’ व ‘कौतुक ताना’ May 6, 2025 भगवान परशुराम जन्मोत्सव April 29, 2025 नहीं रहे दिग्गज एक्टर मनोज कुमार April 4, 2025 कौन हैं खूनी नागा December 31, 2024 लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन November 7, 2024 छत्तीसगढ़ का भांचा राम August 29, 2024 बंजर ही रहा दिल August 24, 2024 जन्माष्टमी पर बन रहे द्वापर जैसे चार संयोग August 24, 2024 देश की आज़ादी में संतों की भूमिका August 15, 2024 विनेश फोगाट ओलंपिक में अयोग्य घोषित August 7, 2024 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.